18 मतों से जीत कर गयादीन अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित
उरई, मई 8 -- कालपी। संवाददाता अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष पद का वार्षिक चुनाव कड़ी एवं चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में गयादीन अहिरवार ने 69 मत पाकर 18 वोटों से जीत दर्ज कराई है।शुक्रवार को सुबह 8 से 2 बजे के अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव के अध्यक्ष पद के चुनाव लिये चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच मतदान कराया गया। अधिवक्ता एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 125 मतदाताओं में से 123 लोगों द्वारा मतदान किया गया। गयादीन अहिरवार 69 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह सोलंकी को 51 मत मिले। इस दृष्टिकोण से गयादीन अहिरवार 18 वोटो से विजई घोषित किए गए।अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष को छोड़कर अन्य सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार के द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.