मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता आगामी 18 मई सोमवार से शहर के प्रमुख बड़े नालों की सफाई शुरू होगी। इसमें योगिया मठ मेन नाला, फरदो नाला समेत 11 नाले (कल्वर्ट समेत) शामिल हैं। उड़ाही अभियान में अतिरिक्त मजदूर भी लगाए जाएंगे।नाले को गहरा करने के साथ ही गंदगी और गाद हटाने के लिए पोकलेन व जेसीबी के साथ जरूरत के अनुसार सुपर सकर व अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन नालों में सबसे बड़े फरदो नाले की लंबाई 6.267 किमी है। यह नाला कल्याणी चौक से होकर शहर के बाहर खबड़ा की ओर निकलता है। दूसरा भाग कल्याणी चौक से गांधी पुस्तकालय के पास मन तक जाता है। खबड़ा इलाके में फरदो नाले के किनारे गेहूं व अन्य फसल होने के कारण हर साल देर से सफाई का कार्य शुरू होता है। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक इस माह के अंत तक सभी प्रमुख बड़े नालों की स...