18 मई को लगेगा निःशुल्क जांच शिविर
चंदौली, मई 16 -- शहाबगंज। क्षेत्र के राममाड़ो गांव में 18 मई को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आंखों से संबंधित रोगों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी तथा जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन भी कराया जाएगा। भाजपा नेता अनिल तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग आर्थिक तंगी के कारण आंखों का इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.