सीतापुर, मई 14 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 18 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। सेवायोजन अधिकारी राहुल गौड़ ने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। चयन के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों और फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए sewayojan.up.nic.in पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- 16 को आयोजित होगा जॉब कैंप अभ्यर्थियों की करियर काउंसलिंग भी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...