फतेहपुर, मार्च 26 -- हसवा। बिजली बिल राहत योजना के तहत पंजीकरण कराने के बाद शेष धनराशि जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके तहत बिजली विभाग की टीम द्वारा 18 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को काटा गया। जेई संदीप पराशर ने उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए कहा कि 31 मार्च तक शेष बकाया अनिवार्य रूप से जमा कर दें अन्यथा योजना में मिलने वाली छूट समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को मीटर को माइनस में न किए जाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.