बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के खेल मैदान में पहली बार 18 से 28 फरवरी तक प्रखंड क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। अविनाश मुखिया ने बताया कि टूर्नामेंट में 15 पंचायत व नगर पंचायत की टीमें भाग लेगी। मैच 16 ओवर के होंगे। टूर्नामेंट नॉक आउट सिस्टम से खेले जाएंगे। 2100 रुपये एंटी फीस होगी। हर मैच में मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी दी जाएगी। इसमें एक पंचायत से एक ही टीम भाग लेगी। खिलाड़ी का उस पंचायत का होना जरूरी है। प्रत्येक टीम के लिए 15 खिलाड़ियों का आधार कार्ड देना होगा। कुल 15 मैच खेले जाएंगे। फाइनल के लिए सूबे के खेल मंत्री को निमंत्रण दिया जाएगा। मौके पर उप प्रमुख राकेश रंजन, सरयुग प्रसाद, रौशन कुमार, आशीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, भवानी सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.