बिजनौर, अगस्त 26 -- नजीबाबाद। 16 जनपदों के केन्द्र गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित आधुनिक कालखंड के धार्मिक एवं आध्यात्मिक ग्रंथ पावन प्रज्ञा पुराण कथा में 18 पुराणों का सार बताया गया। व्यास पीठ पर आसीन कथावाचक गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डा० दीपक कुमार ने कहा कि कथा व्यक्ति की व्यथा हर लेती है। वेदों का दिव्य ज्ञान साधारण जन मानस तक पहुँचाने के लिए 18 पुराण व उपनिषदों की रचना हुई। पावन प्रज्ञा पुराण अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज) के संस्थापक, युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित आधुनिक कालखंड का एक धार्मिक एवं आध्यात्मिक ग्रंथ है। पावन प्रज्ञा पुराण कथा 18 पुराणों का सार है। कथा के समापन पर व्यसन मुक्त भारत अभियान के अ...