18 पाकिस्तानी और एक अफगानी को 20 साल कैद की सजा, 2-2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगा
भुज, जुलाई 2 -- गुजरात के भुज में एक स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने बुधवार को 19 विदेशी नागरिकों को 20 साल की सख्त सजा सुनाई। इनमें 18 पाकिस्तानी नागरिक एक अफगानी नागरिक शामिल हैं। कोर्ट ने 2020-2022 के बीच गुजरात के कच्छ जिले के तटीय इलाके से 575 करोड़ रुपए की हेरोइन की तस्करी के तीन मामलों में यह सजा सुनाई है।सुनियोजित साजिश का हिस्सा थे अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूतों पर विचार करने के बाद कोर्ट ने यह निष्कर्ष निकाला कि आरोपी भारतीय युवाओं को निशाना बनाने और उन्हें ड्रग्स की लत में धकेलने में शामिल थे। इस तरह के काम को सामान्य नहीं कहा जा सकता। कोर्ट ने कहा कि वे भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की सप्लाई करके देश के ताने-बाने को कमजोर करने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थे। कोर्ट ने उनमें से हर एक पर 2-2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.