मिर्जापुर, मार्च 31 -- हलिया(मिर्जापुर)। स्थानीय थाने की पुलिस ने 18 पाउच शराब के साथ एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने दिघिया मोड़ के पास से सोमवार को शाम पांच बजे गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक कन्हैया राय ने बताया कि नदना गांव निवासी शिवम सिंह झोले में 18 पाउच शराब लेकर कहीं बेचने की फिराक में था और दिघिया मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। तब पुलिस ने उसे दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। जब उसके झोले की तलाशी ली गई तो शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 18 पाउच के साथ शिवम सिंह का चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...