जमशेदपुर, मार्च 13 -- गर्मी के बीच बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शहर से सटी पंचायतों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पहल की है। उनके निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (यूआईएसएल) के महाप्रबंधक आरके सिंह और टाटा स्टील के सीएसआर प्रमुख सौरभ राय से मुलाकात कर जमशेदपुर प्रखंड की पंचायतों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सौंपे गए मांग पत्र में बताया कि जमशेदपुर प्रखंड की 18 से अधिक पंचायतों में इस समय पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। भूजल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी उल्लेख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.