ललितपुर, जून 8 -- ललितपुर। भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरुकता अभियान के संचालन को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की मौजूदगी में नवजात 18 बालिकाओं के जन्म पर केक काटकर उनकी माता को फूल माला पहनाकर बेबी किट, ड्राई फूड, वस्त्र, पौधा, गमला, कैरी बैग, मिष्ठान, बधाई पत्र देकर बिटिया के जन्म की बधाई दी गई। यह भी पढ़ें- विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...