देवघर, अप्रैल 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपामोड़, मोहनपुर बाजार में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (कोटपा) के अनुपालन को लेकर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहनपुर बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थित दुकानों की सघन जांच की। अभियान के दौरान टीम ने कुल 18 दुकानों की जांच की। जांच के क्रम में कई दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों के उल्लंघन पाए गए। कार्रवाई करते हुए पांच दुकानदारों से कुल 800 रुपए का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि कई दुकानों पर सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद निर्धारित नियमों के विरुद्ध बेचे जा रहे थे। छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.