18 दिन बाद बरामद हुई अपहृत युवती
महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली पुलिस ने 18 दिनों पूर्व अपहृत की गई एक युवती को बरामद कर लिया है। युवती को अपने संरक्षण में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थीं।बीते 25 मई को घुघली क्षेत्र की इस युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार युवती की तलाश में जुटी हुई थी। काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। एसओ ने बताया कि युवती को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश हो रही है। बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम राय, कांस्टेबल प्रवीण कुमार गौड़ तथा महिला कांस्टेबल मौसम भारती शामिल रहीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.