पलामू, मई 29 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर रोड निवासी लापता युवक अमृताज अंशु 18 दिन बाद शुक्रवार को सकुशल अपने घर लौट आया है। युवक के घर लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस की भूमिका शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि लापता युवक सकुशल घर लौट आया है, उसे थाना में बुलाकर आवश्यक जानकारी ली जा रही है। अमृताज अंशु 11 मई को घर से काली मंदिर में पूजा करने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को सूचना दी थी।

एसआईटी गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस ने युवक की बरामदगी के लिए एसआईटी का गठन किया था, पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर युवक को कोल...