अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय हकीम कांड में सोमवार को शशांक गुट के आरोपी मोहित ने खुद थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी। भाजयुमो नेता हर्षद का मोहित से ही स्टेटस पर रील डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें हर्षद गुट ने मोहित से मारपीट कर दी थी, जिसके बाद ही दोनों गुटों में टकराव हुआ था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभी छह नामजद फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। 12 मार्च की रात को सराय हकीम निवासी हर्षद हिंदू व आगरा रोड स्थित शांतिकुंज निवासी शशांक पंडित के गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। पुलिस की ओर से 12 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब तक 14 लोगों को जेल जा चुके हैं। पुलिस की जांच में सामने आया था कि हर्षद ...