18 दिन के लिए गंगनहर बंद, दिल्ली-NCR और यूपी में जल संकट बढ़ेगा; कब खुलेगी
हरिद्वार, अक्टूबर 21 -- Delhi-Ncr Water Crisis: हरिद्वार में ऊपरी खंड गंगनहर को मंगलवार मध्यरात्रि को मरम्मत के काम के चलते 18 दिनों के लिए बंद कर दिया गया। इस दौरान दिल्ली एनसीआर और यूपी के कुछ इलाकों में जल संकट रहेगा। अब सात और आठ नवंबर की मध्य रात्रि को दीपावली पर नहर में दोबारा जल की निकासी चालू की जाएगी। हालांकि गंगनहर बंदी के दौरान हरकी पैड़ी और ब्रह्मकुंड पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग वार्षिक बंदी के दौरान गंगनहर में रंग-रोगन, पुलों की मरम्मत, सिल्ट की सफाई, सिंचाई के लिए बने नालों, रजवाहों आदि की मरम्मत और सफाई, रेगुलेटरों में ऑयलिंग आदि का काम करेगा। साथ ही मेला प्रशासन कुंभ मेले के दृष्टिगत नए घाटों और पुलों का निर्माण काम को पूरा करेगा। उच्च स्तर से निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.