धनबाद, जनवरी 8 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। बेदखली अभियान के विरोध में डोमगढ़ बचाओ मोर्चा का धरना 18 वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस कड़ाके ठंड में भी डोमगढ़ वासियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। डोमगढ़ के लोगों का स्पष्ट कहना है कि किसी भी हालत में डोमगढ़ से नहीं हटेंगे। लोगों का कहना है कि यहां पिछले सात दशक से रहते आ रहे हैं। सिंदरी खाद कारखाना के निर्माण काल से इस क्षेत्र में रहते आ रहे हैं। यहां के बाद पूरे टाउनशिप का निर्माण हुआ है। लेकिन विडंबना है कि एफसीआई प्रबंधन यहां के लोगों को बेघर करने को लेकर आमादा है। सरकार सेल के टासरा प्रोजेक्ट के विस्तारीकरण के लिए सैकड़ों परिवारों को हटाने का साजिश किया जा रहा है। बृजलाल साव, नग नारायण भारती, जोगेंद्र सिंह, जगन्नाथ साव, अमित पटेल, सत्येंद्र सिंह, नसरुद्दीन खान, सुग्रीव द्विवेदी, रामाशंकर याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.