कानपुर, अगस्त 14 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून रेन हाईवे में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अच्छी बारिश भी हो रही है। कानपुर में बारिश तो हुई लेकिन मात्र 13.4 मिमी। शहर के कई हिस्सों में तेज और कुछ में बूंदाबांदी तक सीमित रही। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार समेत 18 अगस्त तक बारिश होती रहेगी। तीन देशों में कुल 5000 किमी बादलों का एक ऐसा ट्रैक बना है जिसे रेन हाईवे के नाम से जाना जा रहा है। इसमें यूपी भी शामिल है। घने बादल यहां भी छाए हुए हैं। प्रदेश के ऊपरी उत्तरी हिस्से की पश्चिम से पूर्व तक की बेल्ट में अधिक बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- UP Weather 14 August: उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, 48 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट कानपुर के आसपास दक्षिण में भी तेज बारिश हुई। पर ट...