मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पांचवीं सक्षमता परीक्षा के अभ्यर्थियों का 18 जून से थंब इंप्रेशन और बायोमेट्रिक मिलान किया जाएगा। सभी डीईओ को इसका निर्देश दिया गया है।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि सक्षमता परीक्षा पांच में शामिल अभ्यर्थियों का तीन बार थंब इंप्रेशन और बायोमेट्रिक मिलान किया जाना है। पहलीबार परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के दौरान किया गया। परीक्षा के बाद मूल प्रवेशपत्र शिक्षक अभ्यर्थी द्वारा संबंधित जिला के डीपीओ के यहां दिया जाएगा। इस दौरान भी डीपीओ द्वारा थंब इंप्रेशन और बायोमेट्रिक मिलान किया जाएगा। सक्षमता परीक्षा उतीर्णता के बाद अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी, जिसमें उनके प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी और यहां भी थंब इंप्रेशन और बायोमेट्रिक मिलान होगा। यह भी पढ़ें- 18 जून से होगा शिक...