18 जून से शुरू होगी छह दिवसीय श्रीराम कथा
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- गोला गोकर्णनाथ। श्री नारायणेश्वर शिव एवं हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर नारायण कॉलोनी भुसौरिया रोड स्थित मंदिर परिसर में 18 जून से 23 जून तक छह दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगी। आयोजकों ने बताया कि कथा का शुभारंभ 18 जून को कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद 19 जून को शिव विवाह, 20 जून को राम जन्म, 21 जून को बाल लीला एवं धनुष यज्ञ, 22 जून को श्रीराम विवाह और 23 जून को केवट प्रेम एवं राज्याभिषेक की कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। कथा व्यास के रूप में राष्ट्रीय संत प्रेमभूषण जी महाराज के कृपापात्र कुलदीप जी महाराज (अयोध्या धाम) श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाएंगे। यह भी पढ़ें- त्रिवटीनाथ मंदिर में श्री रामचरितमानस कथा कल से आयोजन के मुख्य यजमान गोविंद शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.