18 जून तक संत कबीर हथकरघा पुरस्कार को आवेदन
वाराणसी, मई 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार के लिए पूर्वांचल के बुनकर 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बनारस समेत मिर्जापुर, चन्दौली, सोनभद्र, जौनपुर एवं संत रविदास नगर (भदोही) के बुनकर आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए www.handloom.upsdc.gov.in पर या रथयात्रा स्थित हथकरघा विभाग के कार्यालय पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पुरस्कार चार श्रेणियों में दिया जाएगा। पहली में साड़ी, ब्रोकेड, ड्रेस मैटेरियल, दूसरी में सूती दरी, ऊनी दरी, आसनी, तीसरी में बेडशीट, होम फर्निशिंग और चौथी श्रेणी में स्टोल, स्कार्फ और गमछा शामिल हैं। सहायक आयुक्त हथकरघा अरुण कुमार कुरील ने कहा कि जिन बुनकरों को तीन साल के दौरान पुरस्कृत किया गया है, वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार को 20 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.