18 जुलाई से पहले लौट के नहीं आएगा मानसून
कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी में मानसून पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। अब 16 जुलाई तक यह बिना किसी अलर्ट के ग्रीन जोन में रहेगा। इसके बाद यदि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ तो 17 से पूर्वी यूपी और 18 से पूरे यूपी में हल्की बारिश की संभावना हो सकती है। वैसे 20 जुलाई तक मानसूनी तेज बारिश की संभावना क्षीण है। जुलाई की शुरुआत में मानसून बेहतर रहा लेकिन असामान्य होने के कारण अच्छी बारिश नहीं हुई। ऐसे में यह औसत से कम ही रहा। उम्मीद जताई जा रही थी कि जुलाई में अच्छी बारिश होगी और कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। पर तूफान बार्वी ने दक्षिण पश्चिमी मानसून की रफ्तार में बाधा डाल दी। तूफान के सक्रिय होते ही देश के दक्षिण में बारिश गायब हो गई। पूर्वी हवाएं जब तेजी से आती हैं तो ये पार करने के बाद पहाड़ों से टकराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.