सोनभद्र, जुलाई 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जनपद में मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के परीक्षण के बाद 18 जुलाई तक मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशन पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा (अजजा) और दुद्धी (अजजा) के मतदान स्थलों का आलेख्य प्रकाशन चार जुलाई को जिला वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था तथा 12 जुलाई तक आमजन और राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्ति...