लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के 18 जिलों में कक्षा 5 की गणित एवं सामाजिक विषय तथा कक्षा 8 की गणित एवं विज्ञान विषय की 24 मार्च को होने वाली वार्षिक परीक्षा अब 28 मार्च को अलग-अलग पालियों में होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक ने संबंधित 18 जिले मसलन आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोण्डा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर तथा वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम निर्देश जारी कर दिए हैं। बीते 17 मार्च को प्रथम पाली में होने वाली कक्षा 5 की गणित विषय की परीक्षा तथा 18 मार्च को प्रथम पाली में होने वाली इसी कक्षा की सामाजिक विषय की परीक्षा अब 24 मार्च को क्रमश: प्रथम व द्वितीय पाली में आयोजित करने के आदेश दिए गए थे। इसी प्रकार से कक्षा 8 की 1...