18 जिलों में उग्र प्रदर्शन और लाठी चार्ज, पुलिस की छुट्टियां रद्द; बिहार में हिंसक हो रहा छात्र आन्दोलन
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Bihar Student Agitation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और दिल्ली व पटना में लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को 18 जिलों में छात्र सड़कों पर उतरे। पटना, जहानाबाद, बेगूसराय, दरभंगा और कटिहार में उग्र प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जहानाबाद में पुलिस को कई राउंड फारिंग करना पड़ा। उधर, बुधवार को पटना में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा में पुलिस ने 58 को गिरफ्तार किया है, जबकि 60 की तस्वीर जारी की है। इस बीच बिहार पुलिस की सभी प्रकार कि छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जहानाबाद में उपद्रवियों ने डीएम आवास और पुलिस पर पथराव किया। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने करीब 50 राउंड हवाई फायरिंग की। एसपी ने 30 राउंड फायरिंग की पुष्टि की है। पथराव में नगर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.