प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- एसडीएम विमल कुमार शिवगढ़ विकासखंड के सभागार में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक की। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से लेकर चार बजे तक सभी बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे। ऐसे मतदाता जिनकी उम्र एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। वह मतदाता अपने बूथ पर जाकर अपने बीएलओ के माध्यम से फॉर्म नंबर छह भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम मतदाता सूची में बढ़वा सकते हैं। हर बूथ पर फार्म नंबर 6, 7, 8 सभी बूथ प्रभारी लेकर मौजूद रहेंगे। जिससे मतदाताओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए। इस अवसर पर तहसीलदार अजय संतोषी, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, रेंजर अनूप कुमार सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.