18 चक्का ट्रक फंसने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर किया प्रदर्शन
कटिहार, मई 12 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के बेलवा सरस्वती मंदिर से पश्चिम बंगाल जाने वाले कुसीदा मुख्य मार्ग पर प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को लगातार भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को एक बार फिर टाइल्स लदा 18 चक्का भारी ट्रक सड़क किनारे धंस गया, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही और आम लोगों की परेशानी चरम पर पहुंच गई।
स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार शिकायत की गई, यहां तक कि यह मामला विधानसभा में भी उठ चुका है, लेकिन आज तक सड़क चौड़ीकरण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।
महत्वपूर्ण मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.