18 घंटे से सोया नहीं...आई झपकी, उजड़ गया परिवार
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, संवाददाता। 'अगर धीरे ब्रेक लगाता तो शायद गाड़ी रुक जाती और मेरा परिवार बच जाता', पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे चालक शिवपाल की आंखों से आंसुओं की धार थम नहीं रही थी। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर पनैठी के पास हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सड़क पर कुछ सेकंड की झपकी भी जिंदगी छीन सकती है। 18 घंटे से लगातार वाहन चला रहे चालक को तड़के नींद का झोंका आया और कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। कन्नौज निवासी चालक शिवपाल ने बताया कि वह कई दिनों से लगातार लंबी दूरी पर माल ढुलाई कर रहे थे। कोलकाता के गुहाटीपुर से माल लेकर चले थे। रास्ते में इलाहाबाद के पास वाहन खराब हो गया था, जहां कुछ देर आराम किया, लेकिन उसके बाद लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.