लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- हैदराबाद बिजली उपकेंद्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक गंभीर तकनीकी खराबी आने से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। भीषण गर्मी और अत्यधिक लोड के कारण उपकेंद्र में स्थित 33 केवी का ब्रेकर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे क्षेत्रवासियों को अंधेरे और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घटना के 18 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है, जिससे आम जनजीवन और व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार देर शाम करीब 9 बजे हैदराबाद बिजली उपकेंद्र से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बाद में पता चला कि अधिक लोड के चलते 33 केवी का ब्रेकर फट गया। अचानक हुई इस घटना से इलाके के लोग परेशान हो गए। बिजली गुल होने से लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.