रामपुर, जनवरी 16 -- गेंद के चक्कर में तालाब में गिरे छह वर्षीय बच्चे का शव अट्ठारह घंटे बाद बरामद हुआ। रातभर गोताखोर ठंडे पानी में उसकी तलाश करते रहे। सुबह में उसका शव तालाब की तलहटी में मिला। शव बरामद होते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा शाहबाद के गांव मित्तरपुर अहरौला में हुआ था। गांव में आबादी के बीच तालाब है। बुधवार को गांव निवासी हीरालाल का बेटा दीपांशु उर्फ दिव्यांशु (6) बच्चों के साथ तालाब के पास पड़ी खाली जगह में खेल रहा था। करीब चार बजे गेंद तालाब की तरफ चली गई। वह गेंद लेने गया और तालाब में गिर गया। अन्य बच्चों की सूचना पर परिजन और ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान इंजमाम-उल-हक की खबर पर सीओ देवकीनंदन, कोतवाल संजय कुमार समेत पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.