गंगापार, मई 27 -- जेठ की भीषण गर्मी और उमस के बीच क्षेत्र में बिजली संकट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और घंटों बाधित आपूर्ति से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पूरी रात बेहाल होकर गुजारनी पड़ी। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे मुख्य ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग रातभर जागने को मजबूर रहे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तक, लगभग 18 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- उमस और कटौती के बीच सड़कों पर उतरे व्यापारी और आमजन क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली बाधित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। घरों में मोटर नहीं चल प...