18 क्वार्टर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
उरई, जून 28 -- कालपी। संवाददाता सीओ राजेश कमल के निर्देश पर आटा पुलिस ने 18 क्वार्टर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक उदय कुमार व सिपाही कौशल कुमार आटा-संदी मार्ग पर गश्त कर रहे थे। संदी की ओर जा रहे संदिग्ध धर्मेंद्र निवासी संधि ने पुलिस देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके थैले से 18 अदद देसी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। लाइसेंस न दिखाने पर आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 60 में गिरफ्तार कर किया गया। यह भी पढ़ें- धर्मगंज से ढाई लीटर चुलाई शराब बरामद यह भी पढ़ें- देसी शराब बरामद कारोबारी फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.