रुडकी, जनवरी 4 -- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की रविवार को एक बैठक आगामी 18 जनवरी को होने वाली प्रदेश कार्य समिति एवं भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर राजकली धर्मशाला में हुई। बैठक में समारोह की तैयारी को लेकर मंथन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि 18 जनवरी को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जो कार्य समिति की बैठक रुड़की नगर में आयोजित होने जा रही है उसे लेकर व्यापारी समाज में उत्साह का माहौल है। प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश कार्यसमिति करने को लेकर जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी तैयारियां को देखकर अपनी सहमति प्रदान की। कहा कि रुड़की जिले में पहली बार प्रदेश कार्य समिति होने जा रही है जो अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगी। जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रमोद गोयल ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.