गाजीपुर, अगस्त 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से 2027 में आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। जिन विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए आवेदन किया था, उनके भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है और संबंधित जानकारी परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। 18 अप्रैल को यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए अंनतिम सूची जारी होने की संभावना है। गाजीपुर में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों सहित कुल लगभग 980 विद्यालय संचालित हैं। इनमें प्रतिवर्ष दो से ढ़ाई लाख तक विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेते हैं। इस वर्ष भी परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए लगभग सभी विद्यालयों ने आवेदन ...