18 को पीएम आवास योजना की समीक्षा करेगी केंद्रीय टीम
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगले 18 अप्रैल को शहर के एक दिवसीय दौरे पर आ रही केंद्रीय टीम पीएम आवास योजना (शहरी) और पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा करेगी। साथ ही आवासों का स्थल निरीक्षण भी करेगी। टीम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक वैभन रूंडवाल और क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक मिश्रा (एचएफए निदेशालय) शामिल होंगे। समीक्षा के क्रम में खासतौर पर योजना के कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा होगी। साथ ही लाभुकों के साथ बातचीत भी होगी। बैठक में नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी शामिल होंगे। इसको लेकर नगर विकास व आवास विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत योजना के अंतर्गत निर्मित व निर्माणाधीन आवासों से जुड़ी अपडेट सूची तैयार रखने को कहा गया है। साथ ही सभी अभिलेख, प्रगति प्रतिवेदन व लाभुकों से संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.