उरई, नवम्बर 12 -- उरई। जिलाधिकारी को जल संचयन जन भागीदारी में उत्कर्ष कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा अवार्ड दिया जाएगा। जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि जल संचयन जन भागीदारी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा जल संचय जन भागीदारी 1.0 अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह राष्ट्रीय सम्मान राष्ट्रपति द्वारा 18 नवम्बर को दस बजे विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय जल मिशन के पत्र के अनुसार डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद में जलसंरक्षण, जनभागीदारी एवं सामुदायिक सहभागिता के अभिनव प्रयासों ने जल सुरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। सामूहिक प्रयासों से जनपद में जल संरचना निर्माण, पुनर्भरण कार्य एवं जनजागरूकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.