जौनपुर, जुलाई 16 -- जौनपुर, संवाददाता। छेहरटा से वाराणसी कैंट तक चलाई जाने वाली संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन 18 जुलाई को दोपहर 11 बजकर एक मिनट पर जौनपुर सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। इस एक्सप्रेस का उद्घाटन 17 जुलाई को जालंधर कैंट स्टेशन से किया जाएगा। संत रविदास एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन छेरहटा से चलकर वाराणसी कैंट स्टेशन पर आएगी। जौनपुर सिटी स्टेशन पर इसका ठहराव सुनिश्चित किया गया है। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: संत रविदास एक्सप्रेस के ठहराव की उठी मांगट्रेन संचालन की तिथि उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने रेलवे के महा प्रबंधक को पत्र जारी करके संत रविदास एक्सप्रेस के संचालन की तिथि निर्धारित करने को कहा था। इसके क्रम में उक्त ट्रेन...