शाहजहांपुर, मार्च 16 -- बेरोजगार युवाओं काे रोजगार दिलाए जाने के लिए 18 मार्च को राजकीय पॉलीटेक्निक ददरौल में एक दिवसीय वृहद मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला में निजी क्षेत्र की 40 कंपनियों में करीब दो हजार से अधिक रिक्तियों पर चयन किया जाएगा। मेले में 18 से 40 वर्ष तक हाई स्कूल से स्नातकोत्तर,आईटीआई, बीटेक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर ने जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...