बक्सर, दिसम्बर 15 -- युवा के लिए ---- रथ रवाना मेला का उद्देश्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है विभिन्न ट्रेड से जुड़े कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण भी ले सकते हैं फोटो संख्या- 22, कैप्सन- सोमवार को प्रखंड कार्यालय से रोजगार मेले के प्रचार प्रसार के लिए गाड़ी रवाना करते बीडीओ साधुशरण पांडेय। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के किला मैदान में 18 दिसंबर को जीविका के माध्यम से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन होगा। जिसमें जिले के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा मौका होगा। जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, सदर के माध्यम से आयोजित इस रोजगार सह स्वरोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के युवाओं का पंजीयन होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। मेला में पंजीकृत युवाओं को नियुक्ति प्...