बिलासपुर (रामपुर), मई 7 -- रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर भीषण हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल है। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों एक ही इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। हाईवे पर मोंगा दाना पानी ढाबे के समीप बने कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में पिता और उनकी एक पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी पुत्री की अस्पताल में मौत हुई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सड़क हादसे में पिता और दो बेटियों की मौत थाना क्षेत्र के मुंडिया निकट मनकरा निवासी हनीफ (55) अपनी पुत्रियों स्वालेहा (22) और सानिया (17) के साथ बिलासपुर से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्...