18 कोल्ड चेन प्वाइंट की ऑनलाइन मॉनीटरिंग ठप
बस्ती, मई 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में संचालित 18 कोल्ड चेन प्वाइंट की ऑनलाइन मॉनीटरिंग ठप हो गई है। मॉनीटरिंग न होने से इन कोल्ड चेन प्वाइंट में स्टोर हजारों वॉयल कीमती वैक्सीन की सुरक्षा खतरे में हैं। विभाग का कहना है कि कोल्ड चेन प्वाइंट में लगने वाले टेम्प्रेचर लॉगर के सीयूजी नंबर को रीचार्ज न किए जाने से समस्या हुई है। यह समस्या पूरे प्रदेश में है, इसलिए आला अधिकारियों के भी मामला संज्ञान में है। जिलास्तरीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज व ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में वैक्सीन को स्टोर करने के लिए कोल्ड चेन प्वाइंट बनाया गया है। यहां रखे आईएलआर(आइस लाइन रेफ्रिजेरेटर) में नियमित टीकाकरण की वैक्सीन को स्टोर किया जाता है। वैक्सीन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए इसका तापमान बनाए रखना जरूरी होता है। इस तापमान पर जिले व प्रदेश स्तर पर नजर रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.