मुरादाबाद, फरवरी 17 -- जिले के 18 केंद्रों पर मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन से ही केंद्रों पर छात्र-छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। जनपद में 10वीं कक्षा के 5,445 तथा 12वीं कक्षा के 4,898 सहित कुल 10,343 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पूर्व जांच की गई और निर्धारित समय से पहले ही छात्र केंद्रों पर पहुंच गए। पहले दिन 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की गणित (मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड एवं बेसिक) की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बायोटेक्नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.