जयपुर, जुलाई 14 -- राजस्थान में मां बनने का सबसे खूबसूरत पल कई परिवारों के लिए मातम में बदलता जा रहा है। पिछले दो महीनों में सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 7 महिलाएं किडनी फेल होने के बाद डायलिसिस पर हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने राज्य की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग को भी अभी तक इन मौतों की एक समान वजह नहीं मिल पाई है। इन घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने पूरे मामले की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित अस्पतालों के इलाज के तरीके, ऑपरेशन थिएटर, दवाइयों, संक्रमण नियंत्रण और मेडिकल रिकॉर्ड की विशेष ऑडिट शुरू कर दी है।9 मौतों ने बढ़ाई सबसे ज्यादा चिंता स्थिति तब ज्यादा गंभीर हो गई जब 5 जुलाई से 10 जुलाई ...