मधुबनी, जुलाई 20 -- लौकही,निज संवाददाता। लौकहा थाना पुलिस ने सोमवार को गश्ती के क्रम में लौकहा में 18 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को पकड़ लिया। धराये की पहचान भागलपुर के सुशील चौधरी और लौकहा के शिवशंकर साह के रुप में की गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष ने दी। उन्होंने बताया कि यह सफलता पुअनि प्रिया कुमारी के नेतृत्व में निकली गश्ती दल को मिली। तस्कर सूटकेश में गांजा लेकर ऑटो से जा रहा था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...