बाराबंकी, अप्रैल 26 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा द्वारा रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत छोटी हनुमानगढ़ी के निकट भिटरिया से नई सड़क तक लगभग 18 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त परियोजना के लिए शासन द्वारा 63 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाने के उद्देश्य से निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। कहा कि भिटरिया से नई सड़क तक मार्ग संकरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए मार्ग के चौड़ीकरण का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.