अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने न्यायालय में समझौता कर 18 करोड़ की जमीन वादी के पक्ष में कराए जाने के मामले में दो रिटायर अफसरों पर मुकदमा कायम कराया दिया है। दोनों की पेंशन रोकने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। हालांकि एक रिटायर अफसर की मृत्यु हो चुकी है। नगर निगम ने फरवरी में सिविल लाइन थाने में तहरीर दी थी। जिस पर जांच पड़ताल के बाद मुकदमा कायम कर लिया गया है। नगर निगम को साल 1958-59 में कूड़ा घर बनाने के लिए भुजपुरा में शासन स्तर से जमीन अधिग्रहित कराई गई थी। जमीन नगर निगम में टंचिंग ग्राउंड के नाम दर्ज हो गई थी। भुजपुरा में स्थित नगर निगम की अधिग्रहीत सार्वजनिक भूमि से संबंधित एक गंभीर प्रकरण आया है, जिसमें अभिलेखीय परीक्षण, न्यायालयी वादों एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर विस्तृत तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.