विकासनगर, सितम्बर 10 -- खेल महाकुंभ-2026 के तहत विधानसभा स्तरीय विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 18 और 19 सितंबर को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगे। अंडर-14 वर्ग में 60 और 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, वॉलीबाल और पिट्टू प्रतियोगिताएं होंगी। अंडर-19 वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक, 4x100 मीटर रिले, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, वॉलीबाल और पिट्ठू प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का खेल महाकुंभ की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। यह भी...