18 एकड़ वन भूमि को बेचने वाले अधिकारियों पर प्रशासन मेहरबान
धनबाद, मई 20 -- धनबाद में सरकारी जमीन पर कब्जा कराने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती है। पूर्वी टुंडी के बरवाटांड़ मौजा में सीएस प्लॉट संख्या 70 में 18.40 एकड़ वन विभाग की जमीन को फर्जी तरीके से दाखिल खारिज करते हुए ऑनलाइन जमाबंदी कर दी गई थी। डीसी के निर्देश पर बनी जिला प्रशासन की जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में पूर्वी टुंडी के तत्कालीन सीओ देवराज गुप्ता और राजस्व उपनिरीक्षक नीरोज कुमार को इस फर्जीवाड़े के लिए जिम्मेवार बताया था। लगभग पांच माह बीतने के बाद भी आजतक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। धनबाद के अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अगुवाई में बनी जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट स्थापना उप समाहर्ता दिलीप कुमार को 17 दिसंबर 2025 को सौंप दी थी। जिसमें तत्कालीन सीओ पर प्रपत्र क और राजस्व उपनिरीक्षक नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.