सीवान, फरवरी 23 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के प्रशाखा एक क्षेत्र में बिजली कंपनी ने फरवरी माह में सघन जांच अभियान चलाकर 18 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी आरोपितों पर कुल 8 लाख 81 हजार छह सौ 56 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं कम्पाउंडिंग राशि जोड़ने पर यह आंकड़ा 10 लाख 21 हजार छह सौ 56 रुपये तक पहुंच जाता है। बिजली कंपनी की इस कार्रवाई से अवैध उपभोग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजस्व संरक्षण के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। बकायेदारों व बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीन फरवरी: एमएम कॉलोनी में कार्रवाई सराय थाने के एमएम कॉलोनी में तीन फरवरी को तीन लोग बिजली चोरी में पकड़े गए। एक उपभोक्ता पर 51 हजार पांच सौ 52 रुपये का जुर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.