18 आरोपी और वारंटी को पुलिस ने जेल भेजा
मोतिहारी, अप्रैल 26 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने विभिन्न मामलों के 18 आरोपियों व वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि जोगौलिया टोला चितहां ग्राम से मारपीट के आरोपी जंग बहादुर राय,संतोष राय,सुजीत राय व रवि कुमार,45 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ जोगौलिया टोला नन्हकार ग्राम के राजकली देवी, उर्मिला देवी व दुबहा नयका टोला ग्राम के हिमाचल सिंह,नशे की हालत में हंगामा करने वाले माधोपुर ग्राम के महेश राम, अरविंद सिंह, संजय राम, पकड़िया ग्राम के सत्येंद्र कुमार व संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं वारंटी रामेश्वर सहनी, रामस्वरूप सहनी, इनरवा ग्राम के विनय ठाकुर, सोनेलाल ठाकुर,अमीरचंद साह व दारोगा साह को गिरफ्तार किया गया है।सभी यह भी पढ़ें- पूर्णिया: मरंगा पुलिस ने शराबियों को किया गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.